Latest News

BREAKING NEWS | कापू थाना अंतर्गत जंगल में गौवध की सूचना से मचा हड़कंप, ग्रामीणों ने घेरकर पुलिस को दी खबर! पूर्व में भी हो चुकी है ऐसी वारदात

🚨 BREAKING NEWS | कापू थाना अंतर्गत जंगल में गौवध की सूचना से मचा हड़कंप, ग्रामीणों ने घेरकर पुलिस को दी खबर! पूर्व में भी हो चुकी है ऐसी वारदात

कापू— कापू थाना क्षेत्र के डगमना गांव में बीती रात जंगल के भीतर गाय काटे जाने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों को जैसे ही जंगल में कुछ लोगों की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली, वे तत्काल मौके पर पहुंचे और चारों ओर से घेराबंदी कर दी। घटना रात्रि लगभग 10 से 11:00 बजे रात की बताई जा रही है.
ग्रामीणों ने तत्काल डायल 112 को सूचना दी। पुलिस टीम के मौके पर पहुंचते ही वहां मौजूद करीब 09लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि 02लोग मौके से भागने में सफल रहे, जबकि करीब 07 लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया और पूछताछ के लिए कापू थाना ले जाया गया।
मामले को लेकर पुलिस द्वारा घटनास्थल की जांच तथा पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। फरार लोगों की पहचान और घटना में उनकी कथित भूमिका की भी जांच की जा रही है।
फिलहाल पुलिस की जांच जारी है। घटना के संबंध में वास्तविक तथ्य और आगे की कानूनी कार्रवाई पुलिस की आधिकारिक जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

Dhirendra Mishra

धिरेन्द्र मिश्रा एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो ज़मीनी मुद्दों से लेकर सामाजिक विकास, प्रशासनिक गतिविधियों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर गहन रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। रायगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय पत्रकारिता करते हुए उन्होंने हमेशा निष्पक्ष, सटीक और जनता की आवाज़ को प्राथमिकता दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button