Latest News

धरमजयगढ़ मंडल भाजपा की कार्यशाला एवं कार्यसमिति बैठक में शामिल हुए सांसद राधेश्याम राठियासंगठनात्मक कार्यों की समीक्षा के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं से की चर्चा, सौंपी गई जिम्मेदारियां


धरमजयगढ़—-भारतीय जनता पार्टी धरमजयगढ़ मंडल की कार्यशाला एवं कार्यसमिति बैठक का आयोजन मंडल अध्यक्ष भरत लाल साहू के नेतृत्व में किया गया। बैठक में रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद राधेश्याम राठिया विशेष रूप से शामिल हुए। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
बैठक में संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। सांसद राधेश्याम राठिया ने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा पार्टी की विचारधारा के अनुरूप सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया।


17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी कार्यकर्ताओं के समक्ष रखी गई। बताया गया कि अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा एवं जनसरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए उन्हें अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। सांसद राधेश्याम राठिया ने कार्यकर्ताओं से अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा अधिक से अधिक लोगों को इन कार्यक्रमों से जोड़ने का आह्वान किया।
बैठक में भाजपा पदाधिकारियों ने आगामी कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। इस दौरान मंडल भाजपा के पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Dhirendra Mishra

धिरेन्द्र मिश्रा एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो ज़मीनी मुद्दों से लेकर सामाजिक विकास, प्रशासनिक गतिविधियों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर गहन रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। रायगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय पत्रकारिता करते हुए उन्होंने हमेशा निष्पक्ष, सटीक और जनता की आवाज़ को प्राथमिकता दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button