Latest News

मंडल भाजपा धरमजयगढ़ की बैठक हुई संपन्न। जिला अध्यक्ष अरुण धर दीवान ने कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक


धरमजयगढ़। संगठनात्मक मजबूती एवं आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर मंडल भाजपा धरमजयगढ़ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला भाजपा अध्यक्ष अरुंधर दीवान विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके पश्चात बैठक में उपस्थित अतिथियों एवं पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।


बैठक के दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने, विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को संगठन की गतिविधियों को प्रभावी बनाने तथा आमजन से निरंतर संपर्क बनाए रखने पर जोर दिया गया।
जिला भाजपा अध्यक्ष अरुंधर दीवान ने कहाँ की हर एक कार्यकर्ताओं को कार्य में लगाना है और संगठनात्मक जवाबदेही तय करनी हैँ.कार्यकर्ताओं से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाने और यह सुनिश्चित करने का आह्वान किया कि सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।
बैठक में मंडल भाजपा के अध्यक्ष, महामंत्री, मंडल जिला के पदाधिकारी विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठों के अध्यक्ष पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी, पार्टी के अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। उक्त जानकारी मंडल भाजपा के मीडिया प्रभारी विवेक कुमार पांडेय द्वारा दी गई!

Dhirendra Mishra

धिरेन्द्र मिश्रा एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो ज़मीनी मुद्दों से लेकर सामाजिक विकास, प्रशासनिक गतिविधियों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर गहन रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। रायगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय पत्रकारिता करते हुए उन्होंने हमेशा निष्पक्ष, सटीक और जनता की आवाज़ को प्राथमिकता दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button