Latest News

धरमजयगढ़ मंडल भाजपा की मासिक बैठक संपन्न, बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने पर जोर!

धरमजयगढ़ मंडल भाजपा की मासिक बैठक संपन्न, बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने पर जोर!

धरमजयगढ़। भारतीय जनता पार्टी धरमजयगढ़ मंडल की मासिक बैठक उत्साहपूर्वक संपन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, शक्ति केंद्रों एवं बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत मंथन किया गया।

बैठक में विधानसभा प्रभारी एवं आयोग के अध्यक्ष सुरेंद्र बेसरा, मंडल प्रभारी सुनील ठाकुर, सह प्रभारी संजय गुप्ता, प्रदेश किसान मोर्चा प्रकल्प के संयोजक टीकाराम भाई पटेल, जिला भाजपा उपाध्यक्ष गोकुल नारायण यादव, मंडल अध्यक्ष भरत लाल साहू नगरीय निकाय के जिला संयोजक महेश चैनानी नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सरकार,मंडल भाजपा के महामंत्री भोगेश्वर प्रसाद बेहरा, जगदीश सरकार सहित प्रदेश, जिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारी,मंडल भाजपा के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या मे ज्येष्ठ,श्रेष्ट कार्यकर्ताओ की गरिमा मय उपस्थित रही ।

बैठक को संबोधित करते हुए विधानसभा प्रभारी सुरेंद्र बेसरा ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, जनसंपर्क अभियान तेज करने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।

बैठक के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा हुई। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन हित में पूरी सक्रियता और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।उक्त जानकारी मंडल भाजपा के मीडिया प्रभारी विवेक कुमार पांडे द्वारा दी गई!

Dhirendra Mishra

धिरेन्द्र मिश्रा एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो ज़मीनी मुद्दों से लेकर सामाजिक विकास, प्रशासनिक गतिविधियों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर गहन रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। रायगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय पत्रकारिता करते हुए उन्होंने हमेशा निष्पक्ष, सटीक और जनता की आवाज़ को प्राथमिकता दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button