Latest News

अम्बेटिकरा मंदिर में विकास कार्यों का वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधारी करेंगे भूमि पूजन

धरमजयगढ़।
छत्तीसगढ़ के यशश्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के धरमजयगढ़ प्रवास के दौरान अंबेटिकरा के सौंदर्यीकरण हेतु किए गए घोषणा के तहत स्वीकृत कार्यों का भूमि पूजन प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी करेंगे।उक्ताशय की जानकारी देते हुए शासकीय मंदिर समिति धरमजयगढ़ के सचिव टीकाराम पटेल ने बताया कि घोषणा के तहत पहली किश्त लगभग 90 लाख के विभिन्न कार्यों की स्वीकृति मिली है। जिसमें 50 लाख की लागत से मंगल भवन,दस दस लाख का दो शेड निर्माण एवं सीसी रोड की स्वीकृति मिली थी।इन कार्यों को कराने हेतु ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग रायगढ़ को कार्य निर्माण एजेंसी नियुक्त किया गया है।ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग द्वारा टेंडर लगाया गया था।टेंडर कल 1 जनवरी को नियमतः खोला गया।आज रायपुर स्थित बंगले में वित्त मंत्री से मुलाकात कर भूमि पूजन हेतु निवेदन कर समय देने का अनुरोध किया गया जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर आने का आश्वासन दिया है।

Dhirendra Mishra

धिरेन्द्र मिश्रा एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो ज़मीनी मुद्दों से लेकर सामाजिक विकास, प्रशासनिक गतिविधियों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर गहन रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। रायगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय पत्रकारिता करते हुए उन्होंने हमेशा निष्पक्ष, सटीक और जनता की आवाज़ को प्राथमिकता दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button