धरमजयगढ़। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर नीचेपारा स्थित प्राचीन राम मंदिर परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों ने 1100 दीप प्रज्ज्वलित किए। सैकड़ों दीपों की रोशनी से पूरा मंदिर परिसर जगमगा उठा

कार्यक्रम के दौरान युवा भाजपा नेता महेश चैनानी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सभी ने मिलकर 1100 दीपक जलाए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी लगातार 25 वर्षों से देश की सेवा कर रहे हैं और यह सभी देशवासियों के लिए गर्व का विषय है।

दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं और नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। इस दौरान महेश चैनानी, भगवान सिंह, समय अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, मुकेश हलधर, गणेश सरकार, वीणा विश्वास, राशि बाई सरकार, शिल्पा भारती,जदुनाथ मंडल, राजकुमार मिश्रा, विकास शुक्ला, तरुण पांडे, सुरेश राठिया, संतोष सारथी, जानू सिदार, भोगेश्वर बेहरा, रमेश ठाकुर, रिक्की रवानी, निर्मला कश्यप, सरोज गुप्ता, लक्ष्मी राठिया, रोहिणी ठाकुर, मोनू अग्रवाल (बीबीसी), दीपांजलि पटेल, शैलेश हलधर, ताराचंद, भगवती राठिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं नगरवासी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान राम मंदिर परिसर दीपों की रोशनी से आलोकित रहा और श्रद्धा व उत्साह का माहौल देखने को मिला

ज
