Latest News

भाजपा अनुशासित पार्टी, गुटबाजी की बात तथ्यहीन : टीकाराम पटेल

धरमजयगढ़—-
भारतीय जनता पार्टी को अनुशासित एवं समर्पित कार्यकर्ताओं की पार्टी बताते हुए भाजपा नेता टीकाराम पटेल ने धरमजयगढ़ विधानसभा में गुटबाजी की चर्चाओं को पूरी तरह तथ्यहीन और निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा धरमजयगढ़ में संगठन के सभी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा, संगठन के नेतृत्व और निर्धारित कार्यक्रमों के अनुरूप पूरी निष्ठा एवं एकजुटता के साथ कार्य कर रहे हैं।
टीकाराम पटेल ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। पार्टी में व्यक्तिगत हित से ऊपर संगठन का हित और राष्ट्रहित सर्वोपरि माना जाता है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक संगठन में कार्यकर्ताओं के बीच विचारों में भिन्नता होना स्वाभाविक है, लेकिन इसे गुटबाजी या आपसी मतभेद का नाम देना उचित नहीं है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच पार्टी की नीतियों एवं उपलब्धियों को पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।
उन्होंने कहा कि धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय और सहयोग के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ा रहे हैं। बूथ स्तर से लेकर मंडल स्तर तक कार्यकर्ता पार्टी के कार्यक्रमों में सक्रियता से भाग ले रहे हैं। संगठन द्वारा दिए गए दायित्वों का निर्वहन सभी कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी समझकर कर रहे हैं।
पटेल ने कहा कि पार्टी के भीतर किसी भी प्रकार की गुटबाजी की बात करना वास्तविक स्थिति से परे है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे अफवाहों और भ्रामक चर्चाओं पर ध्यान न देकर संगठन की मजबूती, जनसेवा और पार्टी के कार्यक्रमों को सफल बनाने पर अपना ध्यान केंद्रित करें।
उन्होंने कहा कि भाजपा का उद्देश्य केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और जनकल्याण की योजनाओं का लाभ पहुंचाना भी पार्टी की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य को लेकर भाजपा के कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच सक्रिय हैं।
टीकाराम पटेल ने विश्वास व्यक्त किया कि धरमजयगढ़ विधानसभा में भाजपा का संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा सभी कार्यकर्ता आपसी एकजुटता एवं समन्वय के साथ पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की एकता ही भाजपा की शक्ति है और कार्यकर्ताओं की मेहनत एवं समर्पण से आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूत होगी।

Dhirendra Mishra

धिरेन्द्र मिश्रा एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो ज़मीनी मुद्दों से लेकर सामाजिक विकास, प्रशासनिक गतिविधियों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर गहन रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। रायगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय पत्रकारिता करते हुए उन्होंने हमेशा निष्पक्ष, सटीक और जनता की आवाज़ को प्राथमिकता दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button