Latest News

धरमजयगढ़ प्रवास पर पहुंचे सांसद राधेश्याम राठिया, ऑटो चालकों व कुलियों के बीच बिताया समय!


धरमजयगढ़। लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया अपने प्रवास के दौरान धरमजयगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने आमजन से आत्मीय मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान सांसद श्री राठिया बस स्टैंड पहुंचे और वहां कार्यरत ऑटो चालकों एवं कुलियों के बीच बैठकर उनकी समस्याओं और दैनिक जीवन से जुड़ी बातों को सुना।


सांसद ने श्रमिक वर्ग के लोगों से संवाद करते हुए उनके कार्यों की सराहना की तथा उनकी आवश्यकताओं और सुझावों को गंभीरता से सुना। इस अवसर पर उन्होंने ऑटो चालकों और कुलियों के साथ बैठकर नाश्ता भी किया, जिससे श्रमिकों में विशेष उत्साह और आत्मीयता का माहौल देखने को मिला।


इसके पश्चात सांसद राधेश्याम राठिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफलतम 12 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर नगर स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान हनुमान की आराधना कर देश की सुख-समृद्धि एवं नागरिकों के कल्याण की कामना की। मंदिर में आयोजित आरती में भी उन्होंने सहभागिता निभाई और उपस्थित श्रद्धालुओं के साथ धार्मिक अनुष्ठान में शामिल हुए।


इस दौरान भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में अनेक ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं तथा आगामी वर्षों में भी देश विकास की नई ऊंचाइयों को छूता रहेगा।

Dhirendra Mishra

धिरेन्द्र मिश्रा एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो ज़मीनी मुद्दों से लेकर सामाजिक विकास, प्रशासनिक गतिविधियों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर गहन रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। रायगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय पत्रकारिता करते हुए उन्होंने हमेशा निष्पक्ष, सटीक और जनता की आवाज़ को प्राथमिकता दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button