Latest News

चरखापारा- ससकोबा -बन्धनपुर मार्ग हेतु 33.70 करोड की स्वीकृति,विकास का आधार सड़को का उन्नयन :- राधेश्याम राठिया

अरुण धर दीवान ने कहा साय सरकार के आते ही विकास का ग्रहण खत्म हुआ

रायगढ़ :- विधानसभा धरमजयगढ़ में चरखापारा ससकोबा बन्धनपुर मार्ग के उन्नयन एवं निर्माण कार्य हेतु 33.70 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति पर मिलने पर सांसद राधेश्याम राठिया ने कहा इस मंजूरी के बाद विकास को गति मिलेगी। साय सरकार में मिली इस प्रशासकीय स्वीकृति पर वित्त मंत्री विधायक ओपी चौधरी का आभार जताते हुए सांसद ने कहा विकास का आधार सड़को का उन्नयन है।

और साय सरकार विकास के आधार को मजबूत करने का काम निष्ठा ईमानदारी से कर रही है।यह बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने से 28.80 किमी सड़क का उन्नयन हो सकेगा। इस निर्माण कार्य हेतु 33.70 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति पर सहमति वित्त विभाग द्वारा प्रदान कर दी गई है। जिला भाजपा अध्यक्ष अरुण धर दीवान में भी इस कार्य की स्वीकृति हेतु साय सरकार एवं विधायक ओपी चौधरी का आभार जताया है। दीवान ने कहा धर्म जयगढ़ विधान सभा में इस स्वीकृति से यह स्पष्ट हो गया कि यह सरकार भेदभाव की बजाय सबका साथ सबका विकास सबका प्रयास को विकास का मूल मंत्र मानती है।इस निर्माण कार्य से इस क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों के साथ साथ चिकित्सीय सुविधाओं के विस्तार में तेजी आएगी। जिला भाजपा अध्यक्ष ने सड़क को जीवन की मूलभूत आवश्यकता बताया।

Dhirendra Mishra

धिरेन्द्र मिश्रा एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो ज़मीनी मुद्दों से लेकर सामाजिक विकास, प्रशासनिक गतिविधियों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर गहन रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। रायगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय पत्रकारिता करते हुए उन्होंने हमेशा निष्पक्ष, सटीक और जनता की आवाज़ को प्राथमिकता दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button