Latest News

धरमजयगढ़ मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न!

धरमजयगढ़ मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न!
धरमजयगढ़ न्यूज़ — धरमजयगढ़ मंडल भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन मंडल अध्यक्ष भरत लाल साहू की अध्यक्षता में 28 और 29 मार्च को जेलपारा स्थित राठिया समाज के भवन पर रखा गया.

सर्वप्रथम अतिथियों का स्वागत स्थानीय उत्पाद देकर किया गया तत्पश्चात भाजपा का ध्वज फहराया गया. वही सत्र की शुरुआत 4:00 बजे से प्रारम्भ हुई प्रथम सत्र उद्घाटन में अतिथि के रूप में जिला भाजपा अध्यक्ष अरुण धर दीवान शामिल हुए.वही वक्ता के रूप में उपाध्यक्ष नरेश पंडा रहे. भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर वंदे मातरम,राजकीय गीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई. प्रशिक्षण वर्ग की उप देवता इतिहास और विकास संबंधित जानकारी दी गई. वक्ता नरेश पंडा के द्वारा भाजपा के इतिहास और विकास से कार्यकर्ताओं को अवगत कराते हुए कहां भाजपा पार्टी एक परिवार है और कार्यकर्ता इस परिवार के सदस्य हैं

. इसलिए आवश्यक है कि बड़े परिवार में रहने सोने खाने सहित दिनचर्या में अनुशासन का पालन करते हुए अपनी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें. दो सीटों से पूर्ण बहुमत का यह सफर कार्यकर्ताओं के त्याग तपस्या का स्वर्णिम इतिहास समेटे हुए हैं. द्वितीय सत्र मैं अतिथि टीकाराम पटेल रहे तो वक्त के रूप में जिला भाजपा के अध्यक्ष अरुंधर दीवान रहे.

वैचारिक अधिष्ठान के तहत जिला भाजपा के अध्यक्ष अरुंधर दीवान ने अपने विचार रखें जिसे कार्य कर्ताओं ने मनोयोग से सुना. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री दीवान ने कहा वैचारिक अधिष्ठान एक महत्वपूर्ण अवधारणा है जो किसी व्यक्ति या समूह के विचारों मूल्य और विश्वासों को संदर्भित करती है.

यह अधिष्ठान उनके व्यवहार निर्णय और कार्यों को प्रभावित करता है. वैचारिक अधिष्ठान की विस्तार से व्याख्या करने हेतु इसमें जुड़े विभिन्न पहलुओं को समझाते हुए कहा सबसे पहले हमें अपना यह दूसरों का विचार प्रभावित करता है. वैचारिक अधिष्ठान में व्यक्ति के विचार और विचारधारा शामिल होते हैं

यह उनके दृष्टिकोण मूल्य और विश्वासों को दर्शाता है.इसके बाद मूल्य का प्रभाव सबसे अधिक होता है. वैचारिक अधिष्ठान का आधार विश्वास है.यह उनके जीवन के उद्देश्य और अर्थ को दर्शाता है इसके बाद संस्कृति का सबसे अधिक प्रभाव पड़ता है वैचारिक अधिष्ठान में व्यक्ति का अनुभव और ज्ञान शामिल होते हैं यह उनके दृष्टिकोण और निर्णय को प्रभावित करता है

विभिन्न पहलू राजनीतिक अधिष्ठान धार्मिक अधिष्ठान सामाजिक अधिष्ठान आर्थिक अधिष्ठान पर प्रकाश डालते हुए इसके महत्व के संबंध में बताया गया. वहीं तृतीय सत्र के अतिथि शशी पटेल रहे. तो वही वक्ता के रूप में जिला भाजपा के उपाध्यक्ष गोकुल नारायण यादव ने बूथ प्रबंधन से जुड़े बिंदुओं पर कार्यकर्ताओं को जानकारी देते हुए बताया कि बुथ स्तरीय कार्यक्रम के जरिए कैसे लोगों तक आसानी से पहुंचा जाया जा सकता है

.चौथे सत्र मे वक्ता के रूप मे गुरुपाल भल्ला द्वारा कार्य विस्तार के विषय में जानकारी दी गई.तो पंचम सत्र के दौरान वक्ता पवन शर्मा के द्वारा एआई, सोशल मीडिया, मन की बात, सरल ऐप विषय को लेकर बताया गया. छठे सत्र के वक्ता विवेक रंजन सिंह द्वारा कार्य पद्धति को लेकर

तो सप्तम सत्र में वक्ता सुनील थवाइत के द्वारा छत्तीसगढ़ की संस्कृति विरासत और धरोहर के साथ अंतिम सत्र के वक्ता अनुपम पाल के द्वारा सरकार की उपलब्धियां को जन- जन तक पहुंचाने और अंतिम व्यक्ति तक उसे लाभ पहुंचाने अब उसे जोड़ने के विषय में बताया गया! प्रशिक्षण के अंतिम सत्र के समापन पर वर्ग के संयोजक जगदीश सरकार ने सभी का आभार व्यक्त किया!

Dhirendra Mishra

धिरेन्द्र मिश्रा एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो ज़मीनी मुद्दों से लेकर सामाजिक विकास, प्रशासनिक गतिविधियों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर गहन रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। रायगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय पत्रकारिता करते हुए उन्होंने हमेशा निष्पक्ष, सटीक और जनता की आवाज़ को प्राथमिकता दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button