Latest News
मंडल धरमजयगढ़ में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 28 मार्च से – भरतलाल साहू

धरमजयगढ़ । भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने मंडल स्तर में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग कराने का निर्णय लिया है। जिसमें कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। भाजपा मंडल अध्यक्ष भरतलाल साहू ने बताया कि धरमजयगढ़ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन 28 एवं 29 मार्च को होगा। जिसके लिए आवश्यक तैयारी शुरू हो गई है। यह प्रशिक्षण आवासीय है
प्रशिक्षण वर्ग के विभिन्न सत्रों में विषय विशेषज्ञों से कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति एवं केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त होगा। प्रशिक्षण को लेकर कार्यकर्ताओं में भी उत्साह बना हुआ है।