Latest News

धरमजयगढ़ थाने से चंद कदमों दूर कोर्ट परिसर से दिनदहाड़े हुई बाइक की चोरी सीसीटीवी कैमरे को लेकर खड़े हुए सवाल पूरे परिसर क्षेत्र में कई कार्यालय हैं संचालित दूर दराज से ग्रामीणों का उमड़ता हैँ जन सैलाब!


धरमजयगढ़ न्यूज़ — थाना परिसर से चंद कदमों की दूरी पर स्थित कोर्ट परिसर में दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है.मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता हेमप्रसाद पटेल ने थाना धरमजयगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि वे व्यवहार न्यायालय धरमजयगढ़ में अधिवक्ता(नोटरी) के रूप में कार्यरत हैं! 7 मार्च 2026 को दोपहर करीब 2:00 बजे उन्होंने अपने बड़े भाई टीकाराम पटेल की होंडा सीडी 110 मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 13 ए ए 1522 को न्यायालय परिसर में खड़ी कर अपने न्यायालय कार्य से रायगढ़ गए हुए थे. रात्रि लगभग 8:00 बजे जब वापस आकर के देखे तो मोटरसाइकिल वहां पर नहीं था आसपास खोजबीन किया.जान पहचान वालों से पता किया पर कहीं पता नहीं चला.जिसके बाद उन्होंने थाने में सूचना दी सूचना के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ बी.एन.एस. की धारा 303(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है.
*पूरे परिसर में कई कार्यालय हैँ संचालित सीसीटीवी कैमरे का है अभाव*
धरमजयगढ़ के कोर्ट परिसर मै सभी महत्वपूर्ण कार्यालय स्थित है जहां लगभग आसपास के ग्रामीणों का आना-जाना लगा रहता है जिस वजह से काफी भीड़ देखी जा सकती है हालांकि कई जगह सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं मगर जरूरत है की उन सभी महत्वपूर्ण दिशाओं में इसे सुरक्षा की दृष्टि से लगाया जाए!

Dhirendra Mishra

धिरेन्द्र मिश्रा एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो ज़मीनी मुद्दों से लेकर सामाजिक विकास, प्रशासनिक गतिविधियों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर गहन रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। रायगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय पत्रकारिता करते हुए उन्होंने हमेशा निष्पक्ष, सटीक और जनता की आवाज़ को प्राथमिकता दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button