Latest News

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुमित शर्मा का हुआ प्रथम धरमजयगढ़ नगर आगमन!युवाओं नें बाइक रैली निकाल किया भव्य स्वागत!


धरमजयगढ़ न्यूज़ —- भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम धरमजयगढ़ नगर आगमन पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नीचे पारा जय स्तम्भ चौक पर आतिश बाजी करते हुए भव्य स्वागत किया.वहीं बाइक रैली के द्वारा अटल परिसर पहुंच श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेई ज़ी को नमन किया गया.बस स्टैंड होते हुए रैली जेल पारा स्थित यादव भवन पहुंची जहाँ भारत माता के छाया चित्र मे दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम शुरुआत की गई.

वही जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष सहित आये हुए प्रदेश पदाधिकारीयो का स्वागत फूल मालाओं से किया गया. अपने उद्बबोधन में जिला भाजपा के उपाध्यक्ष गोकुल नारायण यादव ने युवा मोर्चा को पार्टी की रीड की हड्डी बताया कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जहां पद से अधिक सेवा, समर्पण और निरंतर मेहनत को महत्व दिया जाता है।

उन्होंने युवाओं से पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए ईमानदारी और अनुशासन के साथ कार्य करने का आह्वान किया। नव नियुक्त जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष सुमित शर्मा ने अपना उद्बबोधन भारत माता के जयकारे के साथ प्रारंभ किया. अपने सभी युवा साथियों से उन्होंने आह्ववान किया कि

हमें सभी शक्ति केन्द्रो के साथ हर बूथ स्तर तक पहुंच कर काम करना होगा. और आगामी विधानसभा चुनाव में यहां पर कमल छाप का परचम लहराने के लिए एड़ी चोटी लगाकर युवा मोर्चा को संघर्ष करना होगा.कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में जोश, संकल्प और संगठन के प्रति समर्पण साफ झलकता नजर आया।

Dhirendra Mishra

धिरेन्द्र मिश्रा एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो ज़मीनी मुद्दों से लेकर सामाजिक विकास, प्रशासनिक गतिविधियों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर गहन रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। रायगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय पत्रकारिता करते हुए उन्होंने हमेशा निष्पक्ष, सटीक और जनता की आवाज़ को प्राथमिकता दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button