धरमजयगढ़ नगर पंचायत में अध्यक्ष व अधिकारियों की सक्रियता जमीनी स्तर पर
धरमजयगढ़। नगर पंचायत धरमजयगढ़ इन दिनों विकास और सोंदर्य करण की ओर अग्रसर है। सुबह के साथ ही नगर पंचायत के सीएमओ भरत साहू, इंजीनियर धरमलाल सिदार और उनकी पूरी टीम स्वयं मैदान में उतरकर चौक-चौराहों की सफाई से लेकर नालियों तक का निरीक्षण कर रहे हैं।
वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सरकार भी इस अभियान में कंधे से कंधा मिलाकर जुड़ते हुए न केवल सफाई व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं, बल्कि शहर की सड़क मरम्मत,साफ सफाई,स्ट्रीट लाइटों से जुड़ी हर समस्या पर तत्परता से कार्यवाही करते दिख रहे है।
वहीं प्रतिदिन हर वार्ड में पहुंचकर छोटी-बड़ी समस्याओं का जायजा लेना, लोगों की बात सुनना लोगो के बीच चर्चा का विषय बन गई है।
देखने की बात यह है आने वाले दिन में अध्यक्ष अनिल सरकार और सीएमओ भरत साहू व इंजीनियर धरम लाला सिदार की कार्यशैली की यह ‘जुगलबंदी’ धरमजयगढ़ नगर पंचायत को किस स्तर तक स्वच्छता व विकास की ओर ले जाती है

बहरहाल नगर के विकास और स्वच्छता के प्रति इस तरह की निष्ठा ने जनमानस में उम्मीद की एक नई किरण जगा दी है ।

