Latest News

सारंगढ़ में 11 जनवरी को प्रदेश स्तरीय पत्रकार कार्यशाला, डिप्टी सीएम होंगे मुख्य अतिथि, धरमजयगढ़ के पत्रकार होंगे शामिल

सारंगढ़ में 11 जनवरी को प्रदेश स्तरीय पत्रकार कार्यशाला, डिप्टी सीएम होंगे मुख्य अतिथि, धरमजयगढ़ के पत्रकार होंगे शामिल

धरमजयगढ़। धरमजयगढ़ अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के तत्वावधान में आगामी 11 जनवरी को सारंगढ़ में प्रदेश स्तरीय पत्रकारों की कार्यशाला का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यशाला में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री (डिप्टी सीएम) अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ेगी।इस प्रदेश स्तरीय आयोजन में धरमजयगढ़ क्षेत्र से भी पत्रकारों की सक्रिय भागीदारी रहेगी। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों की सुरक्षा, अधिकारों, कर्तव्यों तथा वर्तमान दौर की चुनौतियों पर विचार-विमर्श करना है। साथ ही पत्रकारों को संगठनात्मक मजबूती, कानूनी जानकारी और पेशेवर दक्षता से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।कार्यशाला के उपरांत रात्रि में कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया है, जिसमें प्रदेश के नामचीन कवि अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। यह सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन को और भी यादगार बनाएगा। धरमजयगढ़ के पत्रकारों में इस आयोजन को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल पत्रकारों को एकजुट करते हैं, बल्कि समाज और शासन के बीच सेतु की भूमिका भी निभाते हैं।अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के पदाधिकारियों ने प्रदेशभर के पत्रकारों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Dhirendra Mishra

धिरेन्द्र मिश्रा एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो ज़मीनी मुद्दों से लेकर सामाजिक विकास, प्रशासनिक गतिविधियों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर गहन रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। रायगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय पत्रकारिता करते हुए उन्होंने हमेशा निष्पक्ष, सटीक और जनता की आवाज़ को प्राथमिकता दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button