Latest News

बांग्लादेश में हिंदू जनमानस पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ सर्व हिंदू समाज ने किया विरोध प्रदर्शन. दीपचंद दास की इस्लामिक कट्टरपंथियों द्वारा हत्या के विरोध में किया गया पुतला दहन!

धरमजयगढ़ न्यूज़ —

धर्मजयगढ़ में सर्व हिंदू समाज हुआ आक्रोषित बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का किया पुतला दहन,प्रधानमंत्री से कार्यवाही की की गई मांग, को लेकर सौपा ज्ञापन!
धरमजयगढ़ न्यूज़ —- बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या और उनके खिलाफ हो रहे अत्याचार को लेकर सर्व हिंदू समाज काफी आक्रोशित है,वही रैली निकालते हुए बांग्लादेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई और गाँधी चौक मे बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का पुतला दहन करते हुए आक्रोश व्यक्त किया गया. वहीं प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर मानवता कलंकित हो रही है.इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) धरमजयगढ़ के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मांग की गई कि भारत सरकार इस गंभीर मामले पर तत्काल संज्ञान लेते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हस्तक्षेप करे और बंगलादेश में हिन्दुओं की सुरक्षा सुनिश्चित कराने के लिए कठोर एवं प्रभावी कार्यवाही करे,प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि बंगलादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार नहीं रुके तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा,कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सर्व हिन्दू समाज के लोग, युवा एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे!

Dhirendra Mishra

धिरेन्द्र मिश्रा एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो ज़मीनी मुद्दों से लेकर सामाजिक विकास, प्रशासनिक गतिविधियों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर गहन रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। रायगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय पत्रकारिता करते हुए उन्होंने हमेशा निष्पक्ष, सटीक और जनता की आवाज़ को प्राथमिकता दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button