नीचे पारा प्राचीन शिव मंदिर में मनाया जाएगा भब्य महाशिवरात्रि पूजन

नीचे पारा प्राचीन शिव मंदिर में मनाया जाएगा भब्य महाशिवरात्रि
धर्मजयगढ़
धरमजयगढ़ कापूरोड में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में मनाया जाएगा भव्य महाशिवरात्रि पूजन समारोह । हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी इस प्राचीन शिव मंदिर में दिनांक 15/2/2026 दिन रविवार को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष प्राचीन शंकर मंदिर में बाहर से आये हुए कलाकारो द्वार संगीतमय अखंड रामायण का पाठ किया जाएगा । नीचेपारा शिव भक्तों द्वारा बताया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिन भर आने वाले शिव भक्तों के लिए प्रसाद व खिचड़ी का भोग की व्यवस्था की जाएगी ।उनके द्वारा बताया गया कि यह शिव मंदिर धरमजयगढ़ के प्राचीन मंदिर में से एक है । इस शिव मंदिर में जो भी मनोकामना भक्तो द्वारा मांगा जाता है बाबा कभी उसे निरास नही करते । नीचे पारा शिव भक्तों द्वारा लोगों से अनुरोध किया गया है कि लोग महाशिवरात्रि के पर्व पर मंदिर में बाबा के दर्शन के साथ में प्रसाद ग्रहण वी खिचड़ी का भोग तथा संगीत में अखंड रामायण के पाठ में सम्मिलित होकर के पुण्य के भागीदारी बने🙏🙏
निवेदक- समस्त श्रद्धालु नीचेपारा शिवभक्त धरमजयगढ़।

