Latest News

धर्मजयगढ़ के उर्सु लाइन इंग्लिश मीडियम स्कूल में हुआ भव्य वार्षिक उत्सव उड़ान सपनो की का हुआ आयोजन

धर्मजयगढ़

धरमजयगढ़के उर्सु लाइन इंग्लिश मीडियम स्कूल में 17/01/2026 भव्य वार्षिक उत्सव उड़ान सपनो की का हुआ आयोजन
रायगढ़ क्षेत्र के सांसद श्री राधेश्याम राठीया की अध्यक्षता एवं विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सरकार के द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत की गई

सांसद श्री राधे श्याम राठिया ने कार्यक्रम में शिक्षकों बच्चों एवं पेरेंट्स को संबोधित कर यह कहा कि बच्चों को शिक्षा के संग संस्कार की बहुत आवश्यकता है जो वर्तमान को देखते हुए माता-पिता और शिक्षक दोनों की जिम्मेदारी है कि कंधे से कंधा मिलाकर चलें और अपने बच्चों को शिक्षा से ज्यादा कहीं संस्कार देने की आवश्यकता पर जोर दिया एवं उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों को मोबाइल से पर्याप्त दूरी बनाएं इसमें मां-बाप अवश्य ध्यान दें ताकि बच्चा हमारा किसी गलत दिशा पर ना भटक जाए
वार्षिक उत्सव के इस कार्यक्रम में देश भक्ति बाल मजदूरी एवं नन्हे बच्चों को खेल-खेल के द्वारा अध्ययन पर जोर देते हुए अनेक मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए
अतिथियों का बच्चों के द्वारा बैंड की धुन बजाकर एवं पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया
अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को स्कूल प्रबंधन के द्वारा स्मृति चिन्ह भी भेट स्वरुप दिए गए ।

इस संस्कृत वार्षिक उत्सव के कार्यक्रम के प्रति अभिभावकों एवं बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला और उनकी भारी संख्या में मौजूदगी रही उन्हों ने स्कूल के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की जम कर प्रशंशा की और बोला की स्कूल के द्वारा समय -समय पर लगातार इस तरह के कार्यक्रम होते रहना चाहिए ताकि बच्चो मे पढ़ाई के साथ साथ अन्य सभी तरह की गतिविधियों का सतत और निरंतर विकास होता रहे
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि पत्रकार साथी एवं बड़ी संख्या में अन्य विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे ।

Dhirendra Mishra

धिरेन्द्र मिश्रा एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो ज़मीनी मुद्दों से लेकर सामाजिक विकास, प्रशासनिक गतिविधियों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर गहन रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। रायगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय पत्रकारिता करते हुए उन्होंने हमेशा निष्पक्ष, सटीक और जनता की आवाज़ को प्राथमिकता दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button