Latest News

धरमजयगढ़ के आदर्श ग्राम भारती विद्या मंदिर मे जिला स्तरीय गौ विज्ञान परीक्षा का हुआ सफल आयोजन! मुख्य अतिथि के रूप में सांसद राधेश्याम राठिया हुए शामिल!


धरमजयगढ़ न्यूज़ — प्रांतीय गौ संरक्षण एवं संवर्धन समिति रायपुर विज्ञान की परीक्षा का द्वितीय चरण जो प्रदेश के हर जिलों में दिनांक 8.02.2026 को पूरे प्रदेश में एक साथ आयोजित किया गया. इसी क्रम में उक्त परीक्षा धरमजयगढ़ के आदर्श ग्राम भारती हायर सेकेंडरी स्कूल में माननीय सांसद राधेश्याम राठिया के मुख्य अतिथि में बेहद की उत्साह, समर्पण और भक्ति भाव के साथ हवन पूजा से संपन्न कराया गया! ॐ सुरव्यौ नमः के मंत्रो और यज्ञ हुति से सारा पंडाल गौ मय वातावरण से भर गया! परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के माता-पिता शिक्षकों गौ भक्तों स्थानीय गौ सेवको में उत्साह देखा गया.कुल 207 जिलास्तरीय चयनित परीक्षार्थियों में कुल 155 परीक्षार्थी परीक्षा में

शामिल हुए! इस परीक्षा को स्थानीय जनप्रतिनिधि समाज सेवियों का भी विशेष सहयोग मिला. गौ माता के प्रति जन जागरण के अभियान को मजबूती मिली. उपस्थित जन समुदाय छात्र – छात्राओं शिक्षको आदि को भोजन की व्यवस्था नगर पंचायत के अध्यक्ष अनिल सरकार, समाजसेवी अनिल अग्रवाल, बनारसी गुप्ता,शयमल पाल का महत्वपूर्ण सहयोग रहा! पूरी व्यवस्था में आदर्श ग्राम भारती विद्या मंदिर के प्राचार्य अजय प्रताप सिंह एवं स्कूल के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं व बच्चों ने इस परीक्षा के माध्यम से अपना एक प्रशंसनीय आदर्श स्थापित किया, वही इस अभियान में अच्छा कार्य करने वाले संस्था के प्राचार्य, प्रधान पाठकों सी. एस. सी. एवं अन्य गौ सेवकों को मुख्य अतिथि के हाथों सम्मानित किया गया! कार्यक्रम में जनपद पंचायत की अध्यक्ष लीनव राठिया, नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सरकार मंडल भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष भरत लाल साहू जिला कार्य समिति सदस्य महेश चैनानी, नगर पंचायत उपाध्यक्ष जगन्नाथ यादव, पार्षद विजय यादव

, जानू सिदार, सुरेश राठिया अर्चना एक्का, मंडल भाजपा के महामंत्री जगदीश सरकार, निरंजन प्रधान, हरिराम राठिया,राशि बाई राठिया, प्रकाश शर्मा,पंचूराम sमाली, लखन लाल झरिया, सहित अनेको गौ भक्तो की उपस्थिति सराहनीय रही! विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुकरू राम सिदार,सीएमओ भरत लाल साहू, गौ विज्ञान परीक्षा से संबंधित सभी विकासखंड के नोडल, पदाधिकारी भी मौजूद

रहे! अंत में विकासखंड संयोजक गौरी शंकर पांडे ने समस्त अतिथि गणों जनप्रतिनिधियों प्राचार्य आदि का आभार व्यक्त करते हुए विकासखंड की गौ विज्ञान परीक्षा जागरूकता बच्चों की प्रतिक्रिया आदि का विस्तृत ब्यौरा देकर बच्चों की परीक्षा का शुभारंभ करने की घोषणा की!

Dhirendra Mishra

धिरेन्द्र मिश्रा एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो ज़मीनी मुद्दों से लेकर सामाजिक विकास, प्रशासनिक गतिविधियों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर गहन रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। रायगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय पत्रकारिता करते हुए उन्होंने हमेशा निष्पक्ष, सटीक और जनता की आवाज़ को प्राथमिकता दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button