कार्यालय विद्युत विभाग धरमजयगढ़ द्वारा छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव का हुआ वृहत आयोजन

कार्यालय विद्युत विभाग सहायक यंत्री धर्मजयगढ़ द्वारा छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव कार्यक्रम का हुआ वृहतआयोजन । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत उपाध्यक्ष जगन्नाथ यादव महेश चैनानी टीकाराम भाई पटेल भारत साहू विकास शुक्ला जगदीश सरकार विकास अधिकारी के अतीथी में कार्यक्रम हुआ संपन्न।
इस कार्यक्रम में विद्युत विभाग विकास का सफरनामा किताब का विमोचन हुआ । विद्युत विभाग के द्वारा लगातार किसानों एवं घरेलू उपभोक्ताओं को दी जा रही सुविधाओं को विस्तार से बताया गया। और विद्युत के संरक्षण बचाओ एवं सावधानियां के संबंध में भी विस्तार से बताया गया और कहा गया कि विद्युत की बचत ही भविष्य में आने वाली पीढियां के लिए बढ़त है ।
पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना के बारे में विस्तार से उपभोक्ताओं को बताकर व सब्सिडी का लाभ लेकर प्रोत्साहित करने के लिए सभी को आग्रह किया गया ।
इस अवसर पर घरेलू उपभोक्ता व्यावसायिक उपभोक्ता एवं पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना वाले उपभोक्ताओं जो 2 वर्ष से बिना किसी बाधा के विद्युत बिलों का भुगतान समय पर कर रहे हैं ऐसे उपभोक्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान भी किया गया ।


